डायबिटीज में वजन कम क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 09:19

क्योंकि चीनी आपके रक्त में रहती है, आपके शरीर को वह ईंधन नहीं मिलता जिसकी उसे आवश्यकता होती है। नतीजतन, यह ऊर्जा के लिए वसा और मांसपेशियों को जलाना शुरू कर देता है, जिसके परिणामस्वरूप वजन कम हो सकता है ।

डायबिटीज में वेट लॉस : हाय ब्लड शुगर है बड़ा कारण (High blood sugar in Diabetes)


डायबिटीज में वेट लॉस (Weight loss) की का कारण हाय ब्लड शुगर को माना गया है। टाइप वन और टाइप टू डायबिटीज (Diabetes) में अचानक वेट लॉस होना सामान्य माना जाता है, लेकिन डायबिटीज में वेट लॉस (Diabetes and unexplained weight loss) आमतौर पर टाइप वन डायबिटीज से ग्रसित पेशेंट में देखा जाता है। जब शरीर में सही मात्रा में इंसुलिन का निर्माण नहीं होता, तो शरीर में मौजूद सेल्स ब्लड से जरूरी मात्रा में ग्लूकोज नहीं ले पाते और शरीर में एनर्जी की कमी होती चली जाती है। ऐसी स्थिति में शरीर तेजी से फ़ैट बर्न करने लगता है, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती रहे। यही कारण है कि डायबिटीज में वेट लॉस अचानक और तेजी से होता है।


डायबिटीज में वेट लॉस : डिहायड्रेशन भी है एक कारण


डायबिटीज (Diabetes) की समस्या में कई लोगों को बार-बार यूरिनेशन के लिए जाना पड़ता है, जिसकी वजह से शरीर में तरल पदार्थों की कमी होने लगती है। लेकिन जब डायबिटिक पेशेंट सही मात्रा में फ्लूइड नहीं लेता, तो शरीर में डिहायड्रेशन की शुरुआत हो जाती है। इसके कारण किडनी के कामों में मुश्किल पैदा हो जाती है, इसलिए शरीर टिशूज से फ़्लूइड लेने की शुरुआत कर देता है। यही कारण है की शरीर में कैलरी की कमी होने लगती है। इसी के चलते अचानक डायबिटीज में वेट लॉस (Diabetes and unexplained weight loss) की समस्या देखी जाती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info